मोटापे से परेशान? यहाँ जानिए 10 योग विशेषज्ञों की कारगर सलाह – Yoga for Weight loss in hindi

1 योग एक ऐसा शास्र है जो हमे आत्म-साक्षात्कार ( Self Realization ) की और ले जाता है ।
 
जैसे एक  ट्रेन “राजधानी एक्सप्रेस” मुंबई से अपनी यात्रा शुरू करती है और दिल्ली में समाप्त करती  है, और मान लीजिये इसके मार्ग में सूरत, वडोदरा, रतलाम, आदि जैसे  स्टेशन आते है। 
 
high-speed-running-train
ऎसे ही  मुंबई और दिल्ली के बीच में  आने वाले स्टेशनों की तरह, योगाभ्यास करने वाले अपनी प्रारंभिक अवस्था से आत्म-साक्षात्कार की स्थिति तक जाते है, इनके बीच में , वजन घटाना (Weight loss ) , लचीलेपन, बेहतर पाचन, आदि जैसे लाभ बीच के स्टेशनो की तरह एक  योगाभ्यास करने वाले को प्राप्त होते है। 1
 
2 इस आर्टिकल में , हम योग विशेषज्ञों के साथ “वेट लॉस” जो योग रुपी ट्रैन का एक स्टेशन है, इसके बारे में गहराई से चर्चा करेंगे। 
 
इस विषय पर विचार क्यों आवश्यक है?
 
क्योंकि पूरी दुनिया में लगभग 1,694,461,789 लोग ओवरवेट से पीड़ित हैं (विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 25 Kg / m 2   से अधिक  बीएमआई वाला व्यक्ति ओवरवेट माना जाता है ) 2
 
Where-obseity-is-higher-statistics-world-chart
3 मोटापा शरीर के अत्यधिक फैट  से युक्त एक विकार है जो अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जोखिम को बढ़ाता है। मोटापे का मुख्य कारण अत्यधिक कैलोरी की खपत और एक गतिहीन जीवन शैली है।
 
मानसिक बीमारी, प्रारंभिक कुपोषण, हार्मोनल असंतुलन, जल प्रतिधारण, दोषपूर्ण मेटाबोलिज्म आदि मोटापे के कारण हो सकते  है। 
 
अच्छी खबर यह है कि योग इन समस्याओं  से निपटने और मोटापे को कम करने में मदद करता  है।
 
यह समझना महत्वपूर्ण है कि वजन तब  बढ़ता है जब   कैलोरी का सेवन अधिक होता है और अगर यह प्रक्रिया लंबे समय तक जारी रहती है तो व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है।
 
यह एक स्पष्ट संकेत है कि वजन कम करने के लिए अधिकांश व्यक्तियों को अपना अधिक कैलोरी  सेवन कम  करना पड़ेगा और यह समझना पड़ेगा की जैसे वजन को बढ़ने के लिए समय लगता है वैसे ही उसे कम करने के लिए भी समय लगेगा। 
 
योग एक आसान वर्कआउट है और इस प्रकार इसे अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाना ज्यादा कठिन नहीं है ।
 
योग आपको अंतर्मन की ओर केंद्रित करता है जिससे आप अपने शरीर के प्रति  जागरूक होते है , यह तनाव का मुकाबला करने में भी मदद करता है और स्वास्थ वर्दक भोजन के प्रति एक इंसान को प्रेरित करता है ।
 
जब आप अभ्यास करके अधिक ऊर्जावान और ताजगी महसूस करते हैं, तो आप जंक फ़ूड का  कम सेवन करते है क्योकि यह आपको आलसी और सुस्त बना देता है इसलिए योग का एक नियमित अभ्यास करने  वाले का न केवल वजन कम होता है , बल्कि  उसका शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ और मजबूत होता है। 3
 
2 अगर आपको कभी भी लगता है कि योग करने के लिए आप बहुत व्यस्त हैं
 
तो आपको पता होना चाहिए कि सुबह 10 मिनट का  एक छोटा सा अभ्यास भी आपके लिए विभिन्न स्वास्थ्य लाभ ला सकता है जो आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान कर सकता है। 
 
हमने इस आर्टिकल में आसन, प्राणायाम और यहां तक ​​कि मुद्राएं जो वजन घटाने के लिए सक्ष्म है उनको कवर किया है। 
 
तो चलिए, वजन घटाने के लिए 14 शीर्ष योग आसनों के बारे में बात करते हैं 2
 

वजन घटाने के लिए 14 योग आसन ( Yoga for Weight loss in hindi )

1. बालासन ( child pose in Hindi )

Child's-Pose-Balasana-in-Hindi
बालासन
4 वजन कम करने के लिए बालासन एक अच्छा योग आसन है ।
 
बात यह है कि जब हम स्ट्रेस्स लेते हैं (और अगर वास्तविकता देखे तो इस COVID-19 के समय में), हमारा शरीर कोर्टिसोल नामक “तनाव हार्मोन” का उत्पादन करता है। 
 
यह अनिवार्य रूप से एक बुरी बात नहीं है, लेकिन जब कोर्टिसोल लगातार अपने चरम पर होता है, तो शरीर वसा ( Fat ) जमा करता है और मांसपेशियों को खो देता है, लेकिन कहानी वहाँ समाप्त नहीं होती है
 
उच्च कोर्टिसोल आपकी भूख को बढ़ा सकता है और शुगर और उच्च फैट वाले खाद्य पदार्थों के प्रति आपको प्रेरित कर सकता है। 
 
बलासना एक ऐसा आसन है जो व्यस्त दिनो  में शांती  की भावना को आमंत्रित करने के लिए बहुत लाभकारी  है। यह आसन शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए लाभकारी है , यह तनाव को कम करने और अंततः कोर्टिसोल के स्तर को सामान्य करने में मदद करता है ।
 
इस आसन को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर के आंतरिक अंगों में लचीलापन लाने के साथ पेट की चर्बी घटती है।
 
यह आसन शरीर और मन को शांति प्रदान करता है और घुटनों और मांसपेशियों के लिए भी लबदायक है । 4

बालसाना कैसे करे? ( How to do Child’s Pose in Hindi )

5 1. इसे करने के लिए घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं और पूरे शरीर को एड़ियों पर रखें।
 
2. आगे की ओर झुकाव के साथ एक गहरी सांस लें और ध्यान रखें कि आपकी छाती जांघों को छुए , और फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें।
 
3. इस अवस्था में कुछ मिनट तक रहें और फिर वापस अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं। 5
  1. Written by Dilesh Telwane, Yoga Instructor [][]
  2. Written by Pushkar Agarwal, Founder of CNT [][][][]
  3. Written by Harjas Kaur, Yoga Teacher [][]
  4. Written by Laura, Founder of Yoga Kali [][]
  5. Written by Rahul Sharma, Yoga Trainer [][]