मोटापे से परेशान? यहाँ जानिए 10 योग विशेषज्ञों की कारगर सलाह – Yoga for Weight loss in hindi

5. तितली आसन  ( Butterfly Pose in Hindi )

Butterfly-pose-baddha-konasana-in-hindi
तितली आसन
1 तितली आसन करते समय, ऐसा महसूस होता है कि तितली अपने पंखों को फड़फड़ा रही है। इसलिए, इस आसन को तितली आसन कहा जाता है।
 
यह आसन पेट और जांघ को प्रभावित करता है और यह आपकी जांघों और पैरों पर जमा वसा ( fat)  की अधिकता को कम करने में मदद करता है। 1

तितली आसन कैसे करें ( How to Butterfly Pose )

1. अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए अपने पेरो को सामने की ओर  सीधा करके बैठ जाए। 
 
2 . अपने पैरो  को मोड़ ले और अपने हाथ की उंगलियों को पैरो  के ऊपर लाकर उन्हें मिला ले। इस समय आपकी एड़िया आपके शरीर से सटी होनी चाहिए।
 
3 . अब सामान्य तरीके से सांस लेते हुए, दोनों पैरो को ऊपर नीचे करते रहे 15 – 20 बार। 2
  1. Written by Harjas Kaur, Yoga Teacher [][]
  2. Written by Rahul Sharma, Yoga Trainer []